बहराइच: रिसिया थाने में दरोगा को 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई
बहराइच। एंटी करप्शन टीम ने रिसिया थाने में तैनात दरोगा सुभाष चंद्र चौहान को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी दरोगा को थाना परिसर स्थित सरकारी कमरे से ही पकड़ा। मामला रिसिया थाने का है। दरोगा को एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार करने के बाद कोतवाली देहात लेकर आए। जहां अब आगे की कार्रवाई में टीम जुट गई है।