कोल: शेरगढ़ में अधिक शराब पीने के कारण युवक की हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jun 16, 2024 गांव शेरगढ़ में अधिक शराब पीने के कारण युवक की मौत हो गई। 27 वर्षीय युवक बंटी मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। परिजनों के मुताबिक बंटी ने शनिवार सुबह से शराब पीना शुरू किया और फिर शाम को शराब पीकर कमरे में सो गया था। रविवार सुबह करीब 5:00 बजे जब परिजनों ने बंटी को उठाया तो वह मृत पड़ा मिला। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।