कोल: दूधमा में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला विवाहिता का शव, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या करने का आरोप
Koil, Aligarh | Jun 16, 2024 गांव दूधमा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव ससुराल में पड़ा मिला है। 19 वर्षीय बबली की शादी 2 वर्ष पूर्व गांव गोपालपुर निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल में संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद होता था और बबली को प्रताड़ित किया जाता था।शनिवार को ससुराल में संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद बबली की फांसी लगाकर हत्या कर दी।