कोल: देहलीगेट, विद्युत विभाग की लापरवाही आई सामने,करंट उतरने से गोवंश की हुई मौत, गौ रक्षा दल ने पुलिस से की शिकायत
Koil, Aligarh | Jun 16, 2024 थाना देहलीगेट क्षेत्र के उदय सिंह जैन रोड स्थित वाटर बॉक्सर कंपाउंड में पानी पीने आई गाय की पानी में आये करंट के कारण मौत हो गई। महानगर गोरक्षा प्रमुख के द्वारा बताया गया के पहले भी इस मामले को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई थी।लेकिन शिकायत मिलने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गई है।