ग्वालियर गिर्द: घरेलू विवाद में मां-बेटे, पिता और भाई के बीच संघर्ष, तीन घायल
महाराणा प्रताप नगर में रहने वाले एक ही परिवार के सदस्यों के बीच विवाद हो गया। जिसमें युवक ने अपने भाई और मां पर मुकदमा दर्ज कराया है वही दूसरे भाई ने अपने पिता और भाई पर मुकदमा दर्ज कराया है। शैलेंद्र शर्मा और उसकी मां रामलता शर्मा के बीच विवाद हो गया था। दरअसल शैलेंद्र की मां रामलता उसकी पत्नी से गाली गलौज कर रही थी इसी को लेकर घरेलू विवाद बढ़ गया।