बिश्रामपुर: गढ़वा रोड-तोलरा रेलवे स्टेशन के बीच मल्लाहटोली गांव में ट्रेन से कटकर एक वृद्ध की मौत
गढ़वा रोड-तोलरा रेलवे स्टेशन के बीच मल्लाहटोली के पास बुधवार को एक बुजुर्ग की मौत ट्रेन से कटकर हो गयी। रेलवे पुलिस शव की पहचान करते हुये दोपहर 12 बजे परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार मल्लाह टोली गांव निवासी गुदन चौधरी रेलवे ट्रैक पार कर महुआ चुनने जा रहा था। तभी अचानक वह ट्रेन की चपेट में आ गया।