सदर: योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव पर प्रयागराज में दिखेगा अनूठा उत्साह, 11 जून को होगा 'हिन्दू स्वाभिमान सम्मेलन'
Sadar, Allahabad | Jun 10, 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर प्रयागराज में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस पूरे सप्ताह को जन्मोत्सव सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है, इस सप्ताह भर चलने वाले जन्मोत्सव कार्यक्रम का भव्य समापन 11 जून को प्रयागराज संगीत समिति में होने जा रहा है।