ग्वालियर गिर्द: नैनीताल ट्रिप से पहले लगा 1.90 लाख का झटका, कस्टमर केयर बनकर ठग ने किया खेल
नैनीताल घूमने की तैयारी कर रही एक महिला को होटल बुकिंग में आई छोटी सी दिक्कत भारी पड़ गई। कस्टमर केयर से मदद मांगने पर साइबर ठग ने उसका मोबाइल हैक कर बैंक खाते से 1.90 लाख रुपये उड़ा दिए। इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे दी, जिसके बाद साइबर ठगी का यह मामला चर्चा में आ गया।