आज 16 नवंबर शाम 6 बजे हरदा विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 की बैठक में अनुपस्थित रहने और कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में 12 सुपरवाइजर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। यह कार्रवाई उप जिला निर्वाचन अधिकारी पुरुषोत्तम कुमार ने की है। ये नोटिस उन सुपरवाइजर्स को दिए गए हैं जो विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक में शामिल नहीं हुए थे।