कांके: सर्जना चौक के पास ट्रैफिक पुलिस ने यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाया, हेलमेट का किया वितरित
Kanke, Ranchi | Jun 4, 2026 सर्जना चौक के पास गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ट्रैफिक पुलिस ने यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे लोगों को रोककर हेलमेट पहनने के महत्व की जानकारी दी और हेलमेट वितरण किया। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से हमेशा हेलमेट पहनकर वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।