मड़ियाहू: जौनपुर: खेती का सामान लेकर जा रहा ट्रैक्टर मंगरा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलटा, जेसीबी बुलाकर ट्राली उठाया गया
मंगरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हालांकि इसमें किसी को कोई।चोट नही आई। गोठाव मंगरा मार्ग पर ड्राइवर ट्रैक्टर लेकर जा रहा था, बताया जाता है कि बरसठी थाना क्षेत्र के मंगरा गांव के पास ड्राइवर तेज रफ्तार में ट्रैक्टर लेकर अनियंत्रित हो गया जिससे ट्रैक्टर की ट्राली पलट गई।संयोग अच्छा रहा कि कोई गंभीर घटना नही हुई।