मड़ियाहू: लोस चुनाव के मद्देनजर इंडियन रिजर्व बटालियन के साथ मड़ियाहूं पुलिस ने मड़ियाहूं नगर के विभिन्न जगहों पर पैदल मार्च किया
लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मड़ियाहूं नगर में पैदल पुलिस बल के साथ मार्च करते हुए आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया। लोकसभा चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण तरीके संपन्न कराने को लेकर मड़ियाहूं प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा मय फोर्स तथा इंडियन रिजर्व बटालियन के साथ पूरे नगर में पैदल मार्च किया तथा आम जनता को सुरक्षा का एहसास दिलाया कि वे भय मुक्त होकर मतदान करें।