मड़ियाहू: सरसरा तिराहे पर पैदल जा रही लड़की को बाइक सवार ने मारी टक्कर, घायल लड़की को आसपास के लोगो ने कराया इलाज
सरसरा तिराहे पर एक बाइक सवार ने सड़क पर जा रही लड़की को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसे गंभीर चोट लग गयी।आसपास के लोग उसे निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया। बताया जाता है कि सरसरा गांव की एक लड़की तिराहे पर पैदल दवा लेने जा रही थी,पीछे से आ रहे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह सड़क पर गिर पड़ी।आसपास के लोग पहुँच उसे उठाकर निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया।