मड़ियाहू: विद्युत तार की ऊँचाई बढ़ाने के लिए रामपुर विद्युत उपकेंद्र के सभी गांवों की विद्युत आपूर्ति रहेगी बन्द, SDO ने दी जानकारी
रामपुर विद्युत उपकेंद्र के सभी गांवों में 33 केवीए की विद्युत तार की ऊंचाई बढ़ाने के लिए मंगलवार को सभी गांवो की विद्युत आपूर्ति सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बंद रहेगी। इसकी जानकारी देते हुए रामपुर विद्युत उपकेंद्र के उपखंड अधिकारी मुरली कुमार आर्या एवं जेई अरविंद यादव ने बताया कि उपभोक्ता परेशानियों से बचने के लिए पीने का पानी स्टोर कर ले।