करछना: देवरख में राष्ट्र हनुमंत कथा आयोजन से पहले निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, हजारों महिलाओं ने की शिरकत
करछना क्षेत्र के नैनी देवरख में 21 अप्रैल से राष्ट्र हनुमंत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा से एक दिन पहले सोमवार को जमुना क्रिश्चियन कॉलेज से होकर अरैल कथा स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में हजारों महिलाओं ने पीला वस्त्र धारण कर डीजे के धुन पर थिरकते रहे। लोगों की भीड़ को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।