सरवाड़: जोतायां गांव में लगातार हो रही चोरी, ग्रामीण अपने स्तर पर कमेटियां बनाकर कर रहे हैं रात्रि गश्त
Sarwar, Ajmer | Jun 23, 2026 जोतायां में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से परेशान ग्रामीणों ने अपने स्तर पर रात्रि गश्त शुरू कर दी।ग्रामीणों ने यह कदम पुलिस की प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के बाद उठाया।सोमवार रात को जोताया ठाकुरजी मंदिर में ग्रामीणों की बैठक हुई।मंगलवार दोपहर 1 बजे ग्रामीणो ने जानकारी दी।19 जून को अज्ञात चोरों ने एक घर से 2 लाख रुपए के जेवर,नकदी व मवेशी चुरा ले गए।