चाचौड़ा: जिले में 28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को दिया प्रशिक्षण
Chachaura, Guna | Jun 26, 2026 गुना जिले में 28 से 30 जून तक पल्स पोलियो अभियान चलेगा। 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। 26 जून को सीएमएचओ RK ऋषिईश्वर ने बताया, जिले के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को पल्स पोलियो अभियान को लेकर दो सत्र में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण जिला अस्पताल में दिया गया है। सभी को क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए हैं।