बदायूं: उझानी के कछला रोड पर जाम से लोग बेहाल, यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल, प्रतिदिन लगने वाला जाम बन रहा परेशानी का सबब
Budaun, Budaun | Apr 25, 2026 बदायूं के उझानी कस्बे के कछला रोड पर प्रतिदिन लगने वाले जाम से आमजन का जीवन बेहाल हो गया है। आफाक तिराहा से सब्जी मंडी तक सुबह से लेकर देर शाम तक सड़क पर जाम लग जाता है जिससे ई - रिक्शा, ट्रैक्टर ट्रॉलियों, मोटरसाइकिलो व कारों की लंबी कतारें लगी रहती हैं, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।