छतरपुर: आंधी का कहर: टीन शेड उड़कर कार में घुसा, सबनीगर मोहल्ले में मची अफरा-तफरी।
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सबनीगर मोहल्ले में आज 22 जून दोपहर करीब 4:30 बजे तेज आंधी के दौरान एक टीन शेड उड़कर कार में जा घुसा। अचानक हुई घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।शहर में करीब 15 मिनट चली तेज आंधी ने कई जगहों पर नुकसान पहुंचाया। सबनीगर मोहल्ले में टीन शेड उड़ने से लोग सहम गए। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।