जगाधरी: ऑपरेशन स्माइल के तहत छछरौली के फूड क्रेशर पर CWC, पुलिस और लेबर इंस्पेक्टर ने संयुक्त रूप से चाइल्ड लेबर को लेकर की रेड।
छछरौली के फूड क्रेशर पर आज ऑपरेशन स्माइल के तहत चाइल्ड वेलफेयर कमेटी, पुलिस और लेबर इंस्पेक्टर ने संयुक्त रूप से रेड की ताकि पता चल सके कि यहां कोई बाल मजदूरी तो नहीं करवाई जा रही थी, हालांकि यहां ऐसा मामला नहीं मिला है।सीडब्ल्यूसी की माने तो पूरा जुलाई महीना जिले के अलग-अलग जगह जाकर चेक किया जाएगा ताकि बाल मजदूरी को रोका जा सके।