मिर्ज़ापुर: नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में थाना पड़री पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अपहर्ता बरामद
थाना पड़री पर एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरुद्ध वादी की नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर के भाग ले जाने के संबंध में तहरीर दी गई जिसमें मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ हुई। गुरुवार की शाम 5:00 बजे उपरीक्षक अनिरुद्ध सिंह पुलिस टीम द्वारा झींगुरा रेलवे स्टेशन के टैक्सी स्टैंड के पास से अभियुक्त आशीष निवासी दुल्लहपुर थाना पड़री को गिरफ्तार करजेल भेजा।