मंझनपुर: अगियौना गांव में तालाब में मिली सुभम की लाश मामले में परिवार के लोगों ने लगाया हत्या का आरोप, कब्र से निकाला गया शव
कौशाम्बी जिले के करारी थाना क्षेत्र के अगियौना गांव में तालाब में मिली शुभम की लाश मामले में परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी, लिहाजा जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर नायब तहसीलदार मंझनपुर की मौजूदगी में करारी पुलिस ने कब्र में दफन बच्चे के शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।