मंझनपुर: कौशांबी में महाराष्ट्र की युवती से लव जिहाद, शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया
मंझनपुर सर्किल के मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के एक गांव में लव जिहाद का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के मुंबई की एक युवती को मुस्लिम युवक ने प्रेम जाल में फंसा कर उसका शारीरिक शोषण किया। बेटी पैदा होने के बाद अब आरोपी पीड़ित युवती का धर्म परिवर्तन करना चाहता है। युवती ने थाना पुलिस को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।