मंझनपुर: न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट, कौशाम्बी में स्थापित वोटर फैसिलिटी सेन्टर में पोस्टल बैलट के माध्यम से कर सकतें हैं मतदान
जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया है कि जो मतदान कार्मिक, कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र के मतदाता हैं एवं जनपद कौशाम्बी में उनकी मतदान कार्मिक के रूप में ड्यूटी लगी हैं, वे वोटर फैसिलिटी सेन्टर एम0वी0 कान्वेण्ट स्कूल एण्ड कॉलेज, ओसा एवं कलेक्ट्रेट, मंझनपुर में फार्म-12क भरकर जमा कर दें एवं इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट (ई0डी0सी0) प्राप्त कर लें।