धमतरी: पुलिस ने दो करोड़ से अधिक का गांजा पकड़ा, तस्करों की गाड़ी के पीछे लिखी शायरी बनी चर्चा का विषय, जानिए क्या लिखा है
गांजा तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है जिसमे चार सौ किलो से अधिक गांजा पुलिस ने पकड़ा है साथ ही एक नाबालिग समेत 5 लोगो को भी हिरासत में लिया गया है खासबात इस मामले में तस्करों की पिकअप वाहन काफी चर्चा में है जिस पर लिखा हुआ है कि रात भी छोटी लगती है जब पैसों की लत लगती है चूंकि नशे का काम अवैध है फिर इस अवैध कार्य के गर्त में युवा जा रहे है