कानपुर: 130 करोड़ के लेनदेन करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, डीसीपी सेंट्रल ने दी जानकारी
डीसीपी सेंट्रल ने सोमवार 2.45 बजे जानकारी देते हुए बताया कि,थाना स्वरूपनगर व सेन्ट्रल जोन की सर्विलांस टीम द्वारा करवाई की गई है। धोखाधड़ी के इस प्रकरण में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उसकी पूर्व से संचालित फर्म एवं करंट अकाउंट की डिटेल्स दो व्यक्तियों ने लाभ का लालच देकर प्राप्त कर ली। और 130 करोड रुपए का लेनदेन कर खाते का दुरुपयोग किया गया।