विदिशा नगर: 19 दिन में लूट का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, ₹18 लाख का मशरूका ज़ब्त
हैदरगढ़ पुलिस ने दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात का 19 दिनों में सोमवार दोपहर 1:00 बजे खुलासा करते हुए 4 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 8 अप्रैल को ग्राम गुंजारी के पास पुलिया पर सराफा व्यापारी से मारपीट कर सोना-चांदी से भरा बैग लूट लिया गया था।पुलिस ने “360 डिग्री दृष्टि अभियान” के तहत 165 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले और 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की।