टीकमगढ़: धर्मपुरा: पत्नी द्वारा गहने न देने पर पति और भाइयों ने की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
धर्मपुरा गांव से मामला सामने आया है जहां पर पति के मांगने पर पत्नी ने जेवर देने से मना किया तो पति और उसके दो भाइयों ने मारपीट की घटना को अंजाम दे डाला फिर महिला अपने भाई के साथ पुलिस थाने पहुंची। जहां उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।