कोईलवर: कोईलवर पुलिस और CAPF बल की संयुक्त कार्रवाई में बाइक पर लदी 105 लीटर देसी शराब बरामद
अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसते हुए कोईलवर थाना पुलिस और CAPF बल ने रविवार को सोन नदी दियारा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर लदी 105 लीटर देसी महुआ शराब को बरामद किया गया।यह कार्रवाई कोईलवर स्थित कचरा फैक्ट्री के समीप की गई। पुलिस को देख शराब कारोबारी फरार हो गया। इस की जानकारी थाना अध्यक्ष ने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम शाम5:00 दी।