महागामा: हनवारा: गेरुआ नदी किनारे चार वर्षों से ट्यूबवेल बंद, किसानों के लिए बना गंभीर संकट
Mahagama, Godda | Apr 19, 2026 महागामा प्रखंड अंतर्गत हनवारा स्थित गेरुआ नदी के पास पिछले लगभग 4 वर्षों से बंद पड़े सरकारी ट्यूबवेल अब किसानों के लिए गंभीर संकट का कारण बन गए हैं कभी हजारों किसानों की खेती को जीवन देने वाली यह सिंचाई व्यवस्था आज बदहाली और उपेक्षा का शिकार होकर बंद पड़ी है। चारों ओर जंगल झाड़ी से गिर चुके हैं जहां पहले नियमित संचालन के लिए विशेष ट्रांसफार्मर लगा था।