मढ़ौरा: तेजपुरवां रेलवे ढाला के पास कोचिंग पढ़कर लौट रही छात्रा से अभद्रता,ग्रामीणों की पिटाई पर बुलेट छोड़कर फरार हुए मनचले
थानाक्षेत्र के तेजपुरवां रेलवे ढाला के पास कोचिंग पढ़कर घर लौट रही एक छात्रा के साथ बुलेट सवार मनचलो ने अभद्रता किया इस दौरान जब ग्रामीणों ने पिटाई किया तो बुलेट छोड़कर फरार हो गये । इस मामले में पुलिस ने बुलेट जब्त किया है । बुधवार की दोपहर दो बजे पुलिस ने तीन अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्यवाई शुरु कर दिया है।