देवबंद: नागल के गांव पंडोली में भारी बारिश में खुले श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, वीडियो हो रहा वायरल
सहारनपुर के नागल क्षेत्र स्थित ग्राम पंडोली में भारी बारिश के बीच एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार खुले श्मशान घाट पर करना पड़ा। श्मशान घाट पर छत (शेड) नहीं होने के कारण शोकाकुल परिवार और अंतिम संस्कार में शामिल ग्रामीणों को बारिश के बीच अत्यंत कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान लोग भीगते हुए अंतिम संस्कार की सभी रस्में पूरी करने को मजबूर रहे।