नांगल राजावतान: चांदपुर में गुरुवार को एक शाम खाटू वाले के नाम कार्यक्रम होगा आयोजित बहेगी भजनों की रस गंगा
श्री श्याम अर्चना परिवार दोसा के तत्वावधान में मुख्य गांव चांदपुर में गुरुवार को एक शाम खाटू वाले के नाम कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर बाबा श्याम की मनमोहक झांकी सजाई जाएगी और भव्य दरबार, पुष्प वर्षा, इत्र वर्षा, अखंड ज्योति सहित आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे । गुरुवार को दोसा से अजय शर्मा व प्रिंस खंडेलवाल व जयपुर से अमित नामा भजनों की प्रस्तुति देंगे।