ठाकुरगंज प्रखंड के गलगालिया थाना का सोमवार को शाम के लगभग साढ़े 6 बजे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 मंगलेश कुमार सिंह, के द्वारा समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान लंबित कांडों के निष्पादन, विधि-व्यवस्था, अभिलेख संधारण, अपराध नियंत्रण तथा जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर गलगालिया थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सहित कई मौजूद रहे