संदेश: तीर्थकॉल गांव में बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने सुबह-सुबह एक आशा कार्यकर्ता को मारी गोली, क्षेत्र में फैली सनसनी
संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकॉल गांव में सोमवार की सुबह बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक आशा कार्यकर्ता को गोली मार दी। जख्मी महिला को गोली दाहिने साइड कंधे के नीचे लगी है । इसके साथ आशा के साथ मौजूद महिलाओं ने इस घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों द्वारा आनन–फानन में महिला को इलाज के लिए संदेश पी.एच.सी ले जाया गया,जहां इलाज हुआ।