राजगढ़: राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने ढाबली कला गौशाला का निरीक्षण किया
राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने राजगढ़ जिले के ढाबली कला में स्थित गौशाला का शनिवार को दोपहर 2:00 बजे करीब निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने गौशाला परिसर में संचालित प्राकृतिक खेती से संबंधित गतिविधियों का अवलोकन किया। इसके साथ ही जैविक खाद तथा जैविक दवाई निर्माण इकाई का भी निरीक्षण किया।