मुरैना नगर: गंगा पब्लिक स्कूल में योग दिवस पर महिलाओं ने दिखाई नेतृत्व की ताकत,रागिनीयोगा परिवार ने दिया सशक्तिकरण का संदेश।।
मुरैना के गंगा पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रागिनीयोगा परिवार ने महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। महिलाओं और बच्चों ने योगासन,प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षिका ने योग को स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार बताया।बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियां भी सराही गईं।अंत में सभी ने नियमित योग करने और संदेश घर-घर पहुँचाने संकल्प लिया।