अकबरपुर: एसपी व एएसपी द्वारा पदोन्नति पाने पर अधिकारियों व कर्मचारियों के कंधों पर नए पद के स्टार लगाकर किया गया उत्साहवर्धन
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय व अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद द्वारा माती पुलिस कार्यालय में अपराध शाखा में नियुक्त निरीक्षक संजय गुप्ता को क्षेत्राधिकारी के पद पर पदोन्नत होने पर व चालक मुख्य आरक्षी महिपाल सिंह, चालक मुख्य आरक्षी करूणेश मिश्रा व मुख्य आरक्षी संतोष यादव के सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर वर्दी पर नए स्टार लगाकर बधाई दी।