पिछोर: पिछोर में भारतीय जनता पार्टी की कामकाजी जिला बैठक संपन्न, रेस्ट हाउस जन सेवा कार्यालय में हुई बैठक
पिछोर नगर के रेस्ट हाउस पर आज शुक्रवार को लगभग 1:00 बजे पिछोर मंडल के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा कामकाजी को लेकर जिला बैठक संपन्न हुई।बैठक में 6 अप्रैल पार्टी की स्थापना दिवस एवं 14 अप्रैल संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा कर विस्तृत योजना बनाई गई।