पिछोर: पिछोर में बैकुंठ धाम मंदिर से मां बिजासन मंदिर तक विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई
पिछोर नगर में आज बुधवार को दोपहर लगभग 1:00 बजे जानकारी के अनुसार चुनरी यात्रा निकाली गई।चुनरी यात्रा नगर के संकट मोचन कॉलोनी बैकुंठ धाम मंदिर से प्रारंभ हुई,नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए मां बिजासन मंदिर पर आरती पूजा एवं प्रसाद वितरण करके चुनरी यात्रा का समापन किया गया।यात्रा डीजे एवं बैंड बाजा के साथ निकाली गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में भक्त हुए शामिल।