पन्ना: मामूली विवाद में 2 पक्षों में खूनी भिड़ंत आधा दर्जन घायल 2 गंभीर पन्ना कोतवाली अंतर्गत धाम मोहल्ला की घटना।
Panna, Panna | Mar 26, 2024 पन्ना कोतवाली अंतर्गत धाम मोहल्ला में 2 पक्षों में हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप धारण कर लिया जिसमें एक वृद्धा सहित 7 लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पन्ना कोतवाली पुलिस के द्वारा घायलों को जिला अस्पताल पन्ना में भर्ती कराया गया कुछ घायल पन्ना कोतवाली भी पहुंच गए जिन्हें वहां से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।