दमोह: राजाबंदी और बमूरिया के बीच सड़क हादसे में 24 दिन के मासूम की दर्दनाक मौत, नानी गंभीर, जबलपुर रेफर
Damoh, Damoh | Apr 26, 2026 दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र में राजाबंदी और बमूरिया के बीच रविवार दोपहर सड़क हादसे में 24 दिन के मासूम प्रिंस की मौत हो गई। बरखेड़ा बैस निवासी ब्रजेश रजक पुत्र का इलाज कराकर बाइक से लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में ब्रजेश और उनकी सास मीरा भी घायल हुईं। मीरा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर किया गया। पुलिस जांच कर रही है