बहराइच: जिला बार एसोसिएशन सभागार में ग्राम न्यायालयों की स्थापना के विरोध में अधिवक्ताओं ने की बैठक, न्यायिक कार्य से हुए विरत
शनिवार सुबह दीवानी न्यायालय स्थित जिला बार एसोसिएशन सभागार में ग्राम न्यायालयों की स्थापना के विरोध में अधिवक्ताओं ने एक साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया। इस बैठक के दौरान अधिवक्ताओं ने आज एक दिवसीय हड़ताल यानी न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। बता दें की ग्राम न्यायालय नानपारा और ग्राम न्यायालय महसी की स्थापना के विरोध मे यह बैठक आहूत की गयी।