अनूपपुर: मजदूर दिवस पर लायंस क्लब की सराहनीय पहल, जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे
विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार शाम लायंस क्लब अनूपपुर टाउन के सदस्यों ने जिला अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच फल वितरण किया। इस दौरान सदस्यों ने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। क्लब सदस्यों ने अस्पताल की पुरानी एवं नई दोनों बिल्डिंग के विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों को फल वितरित किए।