शामली: कसेरवा कला में तालाब में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध महिला की हुई मौत, एक दिन पहले हुई थी लापता
Shamli, Shamli | Sep 30, 2025 मंगलवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव कसेरवा कला में ग्राम प्रधान ने प्राइवेट गोताखोर साजिद, मुस्तकीम उर्फ बिल्लू व दिलशाद की मदद से गांव के तालाब से गांव की ही रहने वाली 70 वर्षीय महिला बाला पत्नी महक सिंह का शव बाहर निकलवाया। प्रधान ने बताया कि महिला सोमवार की शाम अचानक लापता हो गई थी, जिसकी तलाश की जा रही थी।