कटनी नगर: कटनी स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा, कपलिंग पर बैठा और व्हील एक्सल में छिपा युवक, 2 घंटे थमी रही रफ्तार
कटनी रेलवे स्टेशन में सोमवार दोपहर 5 बजे हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई,जब ट्रेन संख्या 01143 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–दानापुर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर पहुंची।ट्रेन के रुकते ही यात्रियों और मौजूद लोगों के बीच अचानक अफरा-तफरी मच गई। कारण था एक बदहवास युवक, जो मैहर से कटनी तक ट्रेन के स्क्रू कपलिंग के बीच बैठकर खतरनाक सफर करते हुए पहुंचा था।