सनावद न्यायालय परिसर में सोमवार को दोपहर ढाई बजे श्री नालसा श्री सालसा के आदेशानुसार शीत ऋतु के दौरान पर्यावरण प्रदूषण, विशेष रूप से वायु गुणवत्ता में हो रही निरंतर गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए देशभर में संचालित पैन-इंडिया पर्यावरण साक्षरता एवं सामुदायिक संरक्षण पहल के माध्यम से विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।