श्योपुर: जिला जेल परिसर में मनाया गया विश्व योग दिवस, कैदियों को कराया योग अभ्यास
श्योपुर जिला जेल परिसर में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को सुबह 10:00 बजे सामूहिक योग शिविर का आयोजन विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया इस मौके पर जेल में बंद कैदियों को योग के विभिन्न प्राणायाम एवं ध्यान क्रिया के बारे में जागरूक किया गया तथा प्रति दिन योग अभ्यास करने का आह्वान किया गया