श्योपुर: बमोरी हाला मे काले हिरण पर कुत्तों का हमला, ग्रामीणों ने बचाकर डायल 100 की मदद से पशु अस्पताल पहुंचाया
श्योपुर। जिले के ग्राम बमोरी हाला में शनिवार को सुबह 10 बजे करीब एक काले हिरण को कुत्तो के झुंड ने घेर लिया और उसे घायल कर दिया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने यह वाकया देखा तो तत्काल हल्ला करते हुए कुत्तो से हिरण को बचा लिया। घायल हिरण को उपचार दिलाने के लिए डायल 100 को सूचित किया, जिन्होंने घायल हिरण को पशु अस्पताल पहंुचाया, जहां उसका इलाज कर जंगल में छोड़ दिया