अकबरपुर: पॉस्को केस में फरार वारंटी गिरफ्तार, पुलिस की दबिश से आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचा
3:00 बजे जानकारी मिली कि पॉस्को एक्ट से जुड़े गंभीर मामले में लंबे समय से फरार चल रहे इश्तिहार वारंटी को आखिरकार अकबरपुर पुलिस ने शुक्रवार को दबोच लिया। पॉस्को केस नंबर 27/18 के अभियुक्त सुनील कुमार उर्फ गंदन यादव (उम्र करीब 40 वर्ष), पिता चमारी यादव, निवासी ग्राम लोहसीघना, थाना अकबरपुर, जिला नवादा को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया